|
MPSI (Sub-Inspector )GENERAL INFORMATION
परीक्षा की योजना :-
i. प्रारंभिक लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों का प्रवेश तथा प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम अनंतिम (provisional) होगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल होना किसी भी उम्मीदवार का अगले चरण हेतु कोई भी दावेदारी प्रदान नहीं करता है।
सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग (गैर-तकनीकी एवं तकनीकी पद) की चयन परीक्षा को निम्नलिखित दो चरणों में संपन्न कराया जावेगा:-
- क- प्रथम चरण - प्रारंभिक लिखित परीक्षा (परिशिष्ट एक) - कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित की जाएगी।
- ख- द्वितीय चरण -
- क. मुख्य लिखित परीक्षा (परिशिष्ट दो) - कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित की जाएगी।
- ख. शारीरिक दक्षता परीक्षण (परिशिष्ट तीन)
- ग. साक्षात्कार
ii. गैर-तकनीकी एवं तकनीकी पद हेतु विज्ञापित पदों की संख्या से पृथक-पृथक दस गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के लिए किया जाएगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के कट-ऑफ परसेंटाइल (Percentile) के बराबर परसेंटाइल प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, भले ही कुल संख्या विज्ञापित रिक्तियों की दस गुना से अधिक हो।
iii. गैर-तकनीकी एवं तकनीकी पद हेतु मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए विज्ञापित पदों की संख्या से पृथक-पृथक तीन गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में कट-ऑफ के बराबर परसेंटाइल प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, भले ही कुल संख्या विज्ञापित रिक्तियों की तीन गुना से अधिक हो। बुलाए गए उम्मीदवारों का निम्न चरणों में परीक्षण किया जावेगा :-
- क- शारीरिक दक्षता परीक्षण (800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद)।
- ख- समस्त मूल प्रमाण-पत्रों का परीक्षण।
iv. शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु अभ्यर्थी को स्वास्थ्य अथवा किसी भी अन्य आधार पर परीक्षण से छूट नहीं दी जा सकेगी। अभ्यर्थियों को उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए जो तिथि सूचित की जाएगी, उस तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया जावेगा। उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षण में तिथि परिवर्तन के लिए अभ्यर्थी का चिकित्सीय प्रमाण-पत्र अथवा किसी प्रकार का अन्य कोई प्रमाण-पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।
निर्धारित आयु सीमा :-
i. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को विहित आयु पूरी करनी चाहिए और अधिकतम आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ii. मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, भोपाल के परिपत्र क्र. 3-8/2016/3 भोपाल दिनांक 05 जून 2017 एवं संशोधित परिपत्र क्र. सी 3-14/2019/एक/3 भोपाल, दिनांक 19 दिसंबर 2019 के अनुसार राज्य सरकार की वर्दीधारी सेवाओं के लिए खुली प्रतियोगिता के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भरे जाने वाले पदों के लिए आयु-सीमा में अधिकतम छूट निम्नवत है:
|
क्र.
|
आवेदक श्रेणी
|
अधिकतम आयु सीमा
|
|
1
|
पुरुष - मध्यप्रदेश के अनारक्षित
|
33 वर्ष
|
|
2
|
पुरुष - मध्यप्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी (EWS) के अभ्यर्थी
|
33 वर्ष
|
|
3
|
पुरुष / महिला - अन्य प्रदेश के अधिवासी (अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी)
|
33 वर्ष
|
|
4
|
महिला* - सभी श्रेणी की अभ्यर्थी
|
38 वर्ष
|
|
5
|
पुरुष* - आरक्षित श्रेणी (अनु.जाति / अनु.जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग) के अभ्यर्थी
|
38 वर्ष
|
|
6
|
पुरुष* - सभी श्रेणी के शासकीय / निगम / मंडल / स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक अभ्यर्थी
|
38 वर्ष
|
|
7
|
पुरुष* - अनारक्षित एवं आरक्षित श्रेणी के साथ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत
|
38 वर्ष
|
|
8
|
महिला* - अनारक्षित एवं आरक्षित श्रेणी के साथ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत
|
38 + 5 = 43 वर्ष
|
|
9
|
पुरुष* - अनारक्षित श्रेणी, विक्रम पुरस्कार विजेता
|
33 + 5 = 38 वर्ष
|
|
10
|
महिला* - समस्त श्रेणी, विक्रम पुरस्कार विजेता
|
38 + 5 = 43 वर्ष
|
|
11
|
पुरुष* - आरक्षित श्रेणी, विक्रम पुरस्कार विजेता
|
38 + 5 = 43 वर्ष
|
* केवल मध्यप्रदेश के मूल अधिवासी (Domicile) अभ्यर्थियों के लिए।
न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएँ :-
i. विभिन्न संवर्गों के लिए शैक्षणिक अर्हताएँ निम्नानुसार हैं:
|
स.क्र.
|
पद-संवर्ग का नाम
|
विहित शैक्षणिक अर्हताएँ
|
|
1
|
सूबेदार
|
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की उपाधि या उसके समतुल्य।
|
|
2
|
उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल)
|
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या उसके समतुल्य।
|
|
3
|
उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल)
|
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या उसके समतुल्य।
|
|
4
|
उप निरीक्षक (आयुध)
|
मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का पत्रोपाधि (डिप्लोमा)।
|
|
5
|
उप निरीक्षक (फोटो / क्यू.डी. / अंगुल चिन्ह)
|
शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र में स्नातक की उपाधि या उसके समतुल्य।
|
प्रमाण-पत्रों की जाँच, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण व साक्षात्कार:-
i. द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रमाण-पत्रों की जाँच गठित समिति द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद संपन्न की जावेगी।
ii. निर्धारित समस्त अर्हताएँ/प्रमाण-पत्र, दस्तावेज़ आवेदन की अंतिम दिनांक तक उम्मीदवार के पास अवश्य होनी चाहिए।
iii. आवेदक अपने साथ निम्नलिखित मूल प्रमाण-पत्र/दस्तावेज़ (डॉक्यूमेंट) और उनकी प्रतियाँ लेकर आएँगे एवं दस्तावेज़ सत्यापन के समय प्रस्तुत करेंगे :-
- क. जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण-पत्र अथवा हाई स्कूल या इंटरमीडिएट (10+2) की अंकसूची, जिसमें जन्म तिथि लिखी हो।
- ख. शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र।
- ग. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - गैर क्रीमीलेयर) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के सभी उम्मीदवारों को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में, मध्य प्रदेश अधिवासी (Domicile) सहित, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण-पत्र जारी करने वाले अधिकारी का नाम, पदनाम, कार्यालय, प्रमाण-पत्र क्रमांक एवं जारी दिनांक इत्यादि इसमें सुस्पष्ट होना चाहिए। प्रमाण-पत्र हेतु निर्धारित प्रपत्र इस नियमावली के साथ भी प्रकाशित किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मापदंडों का निम्नलिखित परीक्षण जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा किया जाएगा :-
i. अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित शारीरिक अर्हताएँ अवश्य होना चाहिए:-
1. ऊँचाई:
- (1) पुरुष: 167.5 सेंटीमीटर या उससे अधिक
- (2) महिला: 152.4 सेंटीमीटर या उससे अधिक
2. सीने का फुलाव (केवल पुरुषों के लिए):
- सीना बिना फुलाए कम से कम 81 सेंटीमीटर तथा फुलाने पर कम से कम 86 सेंटीमीटर होना चाहिए।
- अभ्यर्थी का सीना फुलाने एवं बिना फुलाने में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर (विस्तार) होना आवश्यक है। इस विषय पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
- सीने का माप यदि न्यूनतम निर्धारित माप (81 सेमी) से अधिक भी है, तब भी उसे कम से कम 5 सेंटीमीटर फुलाना अनिवार्य होगा।
साक्षात्कार :-
- द्वितीय चरण मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों का जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षण में न्यूनतम अंक अभिप्राप्त किए हैं और जिनके दस्तावेज़ परीक्षण में अर्हताएँ पूर्ण हैं, का व्यक्तित्व साक्षात्कार समिति द्वारा लिया जाएगा। व्यक्तित्व साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
प्रथम चरण - प्रारंभिक लिखित परीक्षा :-
- (क) प्रारंभिक परीक्षा, प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोई ऋणात्मक अंक (Negative Marking) नहीं होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों की अंतिम चयन में कोई प्रासंगिकता नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसकी अवधि दो घंटे की होगी। निम्नलिखित विषयों में प्रश्न पूछे जाएँगे:
(एक) हिंदी भाषायी बोध;
(दो) अंग्रेजी भाषायी बोध;
(तीन) विश्लेषणात्मक क्षमता;
(चार) इतिहास;
(पाँच) भूगोल;
(छः) विज्ञान;
(सात) नागरिक शास्त्र;
(आठ) बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान;
(नौ) तर्कशक्ति;
(दस) करेंट अफेयर्स
द्वितीय चरण – मुख्य परीक्षा
(क) गैर-तकनीकी एवं तकनीकी पदों के लिये अनिवार्य प्रारंभिक परीक्षा में चयन के बाद :-
- (एक) मुख्य परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी (जैसा कि अनुसूची चार क में विनिर्दिष्ट है);
- (दो) प्रत्येक प्रश्न पत्र अधिकतम 300 अंकों का होगा जिसकी अवधि दो घंटे की होगी।
(ख) केवल तकनीकी पदों के लिए –
प्रारंभिक परीक्षा में चयन के बाद, अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के साथ-साथ तकनीकी लिखित परीक्षा भी देनी होगी:-
- (एक) तकनीकी परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा से पृथक दिवस पर अधिकतम 300 अंकों की परीक्षा होगी जिसकी अवधि दो घंटे की होगी;
- (दो) जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह / क्यू.डी. / फोटो) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनकी एक सत्र में तकनीकी परीक्षा ली जाएगी और गणित, भौतिकी एवं रसायन विषयों पर आधारित एक प्रश्न पत्र होगा।
- (तीन) जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक (आयुध) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया है उनकी एक सत्र में तकनीकी परीक्षा ली जाएगी, जो मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।
(ग) द्वितीय चरण के अंतर्गत शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण व साक्षात्कार की कार्यवाही राज्य शासन से गठित चयन समिति द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर आयोजित करायी जावेगी।
मुख्य परीक्षा
1. गैर-तकनीकी एवं तकनीकी पदों हेतु अनिवार्य :-
(i) प्रश्न पत्र योजना
- प्रश्न पत्र प्रथम :-
- समय : दो घंटे
- अधिकतम अंक : 300
- खंड : दो
- प्रत्येक खंड (150 अंक प्रत्येक) के लिए :
- प्रत्येक खंड में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे।
- ग़लत उत्तर के लिए 1/3 ऋणात्मक अंक (Negative Marking) दिए जाएँगे।
- जो प्रश्न छोड़ दिए गए हैं उनके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं दिए जाएँगे।
- प्रश्न पत्र द्वितीय :-
- समय : दो घंटे
- अधिकतम अंक : 300
- खंड : दो
- खंड ‘क’ : (150 अंक) के लिए :
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे।
- ग़लत उत्तर के लिए 1/3 ऋणात्मक अंक दिए जाएँगे।
- जो प्रश्न छोड़ दिए गए हैं उनके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं दिए जाएँगे।
- खंड ‘ख’ : (150 अंक) के लिए :
- तर्कशक्ति और डेटा निर्वचन (Data Interpretation)
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
- ग़लत उत्तर के लिए 1/3 ऋणात्मक अंक दिए जाएँगे।
- जो प्रश्न छोड़ दिए गए हैं उनके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं दिए जाएँगे।
- कैलकुलेटर की अनुमति नहीं होगी।
(ii) पाठ्यक्रम
प्रश्नपत्र - I सामान्य अध्ययन (300 अंक)
भाग “क” : इतिहास और भारतीय समाज (150 अंक)
- भारतीय इतिहास – हड़प्पा सभ्यता, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य, हर्षवर्धन, 11वीं से 14वीं शताब्दी में उपमहाद्वीप में आए यात्रियों द्वारा दिए गए सामाजिक जीवन के विवरण, मध्यकालीन भारत की भक्ति-सूफ़ी परंपराएँ, विजयनगर साम्राज्य, मुग़ल साम्राज्य, ईस्ट इंडिया कंपनी और भारत में उपनिवेशवाद, 1857 का विद्रोह, औपनिवेशिक नगरीकरण तथा नगर योजना, महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान का निर्माण।
- स्वतंत्रता के बाद देश के भीतर समेकन और पुनर्गठन।
- भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।
- भारत एवं मध्यप्रदेश की जनसांख्यिकी, मध्यप्रदेश की जनजातियों के साथ।
- महिलाओं और महिला संगठनों की भूमिका, जनसंख्या एवं संबंधित मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक मुद्दे, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके उपचार।
- भारतीय समाज पर वैश्वीकरण का प्रभाव।
भाग “ख” : शासन, संविधान और राजनीति, सामाजिक न्याय और विधान (150 अंक)
- भारतीय संविधान – ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
- संघ एवं राज्यों के कार्य और जिम्मेदारियाँ, संघीय ढाँचे से संबंधित मुद्दे और चुनौतियाँ, स्थानीय स्तर तक शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसमें चुनौतियाँ।
- विभिन्न अंगों के बीच शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थान।
- संसद और राज्य विधायिका – संरचना, कामकाज, कार्य संचालन, शक्तियाँ और विशेषाधिकार तथा इनसे उत्पन्न होने वाले मुद्दे।
- कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कामकाज – सरकार के मंत्रालय और विभाग, दबाव समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा राजनीति में उनकी भूमिका।
- केंद्र एवं राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का प्रदर्शन; इन कमजोर वर्गों की सुरक्षा और बेहतरी के लिये गठित तंत्र, कानून, संस्थान एवं निकाय।
- गरीबी और भूख से संबंधित मुद्दे।
प्रश्नपत्र - II सामान्य अध्ययन (300 अंक)
भाग “क” : करेंट अफेयर्स, प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, पर्यावरण और आंतरिक सुरक्षा (150 अंक)
- करेंट अफेयर्स (Current Affairs)।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव।
- सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टेक्नोलॉजी, बायो-टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरूकता।
- संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
- भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
- नवीन तकनीकें जैसे सूचना और संचार तकनीक, सुदूर संवेदन (Remote Sensing), जीआईएस (GIS), जीपीएस (GPS), जैव प्रौद्योगिकी, नैनो तकनीक; पुलिसिंग, यातायात, स्थानिक नियोजन (Spatial Planning), गृह एवं क्रीड़ा आदि के क्षेत्र में इनके अनुप्रयोग।
- परंपरागत और गैर-परंपरागत ऊर्जा संसाधन, नवीकरणीय ऊर्जा।
- लोकतंत्र में पुलिस सेवाओं की भूमिका।
- विकास और उग्रवाद के बीच संबंध।
- आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले बाह्य राज्यीय एवं गैर-राज्यीय कारकों की भूमिका।
- संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन (Money Laundering) और इसे रोकना।
- बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे।
- संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।
भाग “ख” : तर्क एवं अंकों की व्याख्या (150 अंक)
- आधार संख्याएँ और सांख्यिकी (अंक और उनके संबंध), प्रायिकता (Probability)।
- आंकड़ों का प्रबंधन एवं व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, तालिका, डेटा पर्याप्तता आदि); माध्य, माध्यिका, बहुलक और विचलन।
- अनुपात और समानुपात, ऐकिक नियम (Unitary Method)।
- लाभ एवं हानि, प्रतिशत, छूट (बट्टा), साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
- क्षेत्रमिति, क्षेत्रफल, परिमाप, आयतन।
- तार्किक शक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान।
2. तकनीकी पद केवल समूह-1 के लिए अनिवार्य :-
- प्रश्न पत्र योजना - प्रश्न पत्र तृतीय
- समय : दो घंटे
- अधिकतम अंक : 300
-
- 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे।
- ग़लत उत्तर के लिए 1/3 ऋणात्मक अंक दिए जाएँगे।
- जो प्रश्न छोड़ दिए गए हैं उनके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं दिए जाएँगे।
- पाठ्यक्रम : उप निरीक्षक (आयुध) के पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर आधारित प्रश्न पत्र होगा।
3. तकनीकी पद केवल समूह-2 के लिए अनिवार्य :-
- प्रश्न पत्र योजना - प्रश्न पत्र तृतीय
- समय : दो घंटे
- अधिकतम अंक : 300
-
- 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे।
- ग़लत उत्तर के लिए 1/3 ऋणात्मक अंक दिए जाएँगे।
- जो प्रश्न छोड़ दिए गए हैं उनके लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं दिए जाएँगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षण सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षण 100 अंकों का होगा और इसमें निम्नलिखित विधाएँ सम्मिलित होंगी:-
- (क) 800 मीटर दौड़ - अधिकतम 40 अंक (एक अवसर)
- (ख) लंबी कूद - अधिकतम 30 अंक (तीन अवसर)
- (ग) गोला फेंक - अधिकतम 30 अंक (तीन अवसर)
द्वितीय चरण मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों का जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षण में न्यूनतम अंक (गैर-तकनीकी - 30 अंक, तकनीकी - 20 अंक) अभिप्राप्त किए हैं और जिनके दस्तावेज़ परीक्षण में अर्हताएँ पूर्ण हैं, का समिति द्वारा 50 अंकों का व्यक्तित्व साक्षात्कार लिया जाएगा।
|
|
|
|